Delhi: प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी के महरौली इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर ने 36 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महरौली निवासी महिला की शिकायत के बाद मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी (38) की पहचान राहुल के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह एक फ्लैट खरीदना चाहती थी और इस कारण से राहुल के संपर्क में आई थी। दोनों पिछले डेढ़ साल से दोस्त थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि राहुल ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

Delhi: प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी के महरौली इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर ने 36 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महरौली निवासी महिला की शिकायत के बाद मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी (38) की पहचान राहुल के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह एक फ्लैट खरीदना चाहती थी और इस कारण से राहुल के संपर्क में आई थी। दोनों पिछले डेढ़ साल से दोस्त थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि राहुल ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0