Noida: भीषण गर्मी के बीच 18 और शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए
गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग को भीषण गर्मी के बीच 21 जून को पोस्टमॉर्टम के लिए 18 और शव मिले। इसके साथ ही चार दिन में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए शवों की संख्या 93 हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने इनमें से अज्ञात शवों के डीएनए नमूने लेने का काम भी शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा, 21 जून को हमें पोस्टमॉर्टम के लिए 18 और शव मिले। इनमें से छह शव अज्ञात लोगों के हैं। शर्मा ने कहा, अब हमने एक और काम शुरू कर दिया है। हम अज्ञात शवों के डीएनए नमूने ले रहे हैं और जब भी जरूरत होगी, उन्हें पुलिस को सौंप देंगे।

गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग को भीषण गर्मी के बीच 21 जून को पोस्टमॉर्टम के लिए 18 और शव मिले। इसके साथ ही चार दिन में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए शवों की संख्या 93 हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विभाग ने इनमें से अज्ञात शवों के डीएनए नमूने लेने का काम भी शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा, 21 जून को हमें पोस्टमॉर्टम के लिए 18 और शव मिले।
इनमें से छह शव अज्ञात लोगों के हैं। शर्मा ने कहा, अब हमने एक और काम शुरू कर दिया है। हम अज्ञात शवों के डीएनए नमूने ले रहे हैं और जब भी जरूरत होगी, उन्हें पुलिस को सौंप देंगे।
What's Your Reaction?






