Womens Asia Cup 2024 Schedule: महिला एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन भिड़ेंगे IND vs PAK

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने आगामी महिला एशिया कप 2024 के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विमेंस एशिया कप इसबार श्रीलंका के दांबुला में 19 जुलाई से 28 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में इस बार 8 टीमें शामिल होंगी। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, और बांग्लादेश के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, नेपाल और थाईलैंड टीमें शामिल हैं। वहीं इस मौके पर एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि, एशियन क्रिकेट में महिला क्रिकेट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से हम खुश हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें खुशी है कि साल 2018 में 6 टीम से अब 8 टीम हो गई हैं। हम एक रोमाचंक टूर्नामेंट की आशा करते हैं जो खिलाड़ियों और फैंस दोनों को प्रेरित करेगा। महिला एशिया कप एसीसी कैलेंडर में एक अहम कार्यक्रम बन गया है, जो महिला क्रिकेटरों को खेल के प्रति अपने कौशल और जुनून को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।  Exciting news for cricket fans! The ACC Women’s Asia Cup 2024 is set to kick off on July 19th in Dambulla! Brace yourselves for an action-packed tournament

Womens Asia Cup 2024 Schedule: महिला एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन भिड़ेंगे IND vs PAK
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने आगामी महिला एशिया कप 2024 के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विमेंस एशिया कप इसबार श्रीलंका के दांबुला में 19 जुलाई से 28 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में इस बार 8 टीमें शामिल होंगी। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, और बांग्लादेश के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, नेपाल और थाईलैंड टीमें शामिल हैं। 

वहीं इस मौके पर एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि, एशियन क्रिकेट में महिला क्रिकेट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से हम खुश हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें खुशी है कि साल 2018 में 6 टीम से अब 8 टीम हो गई हैं। हम एक रोमाचंक टूर्नामेंट की आशा करते हैं जो खिलाड़ियों और फैंस दोनों को प्रेरित करेगा। महिला एशिया कप एसीसी कैलेंडर में एक अहम कार्यक्रम बन गया है, जो महिला क्रिकेटरों को खेल के प्रति अपने कौशल और जुनून को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। 

एशिया कप 2024 में 8 टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तानस यूएई और नेपाल की टीम है। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड की टीम को रखा गया है। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0