कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। रायबरेली और अमेठी से नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी ने इन दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा पर भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस पार्टी ने तीन मई को दोनों जिलों से अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है जिसमें यह साफ हो गया है कि अमेठी से राहुल गांधी अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे पहले तो कमेटी ही राहुल गांधी के पारंपरिक सीट रहा करती थी लेकिन 2019 में स्मृति ईरानी के खिलाफ हारने के बाद राहुल गांधी इस सीट को छोड़ चुके हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी की लिस्ट आने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि गांधी परिवार जहां से हारता है वहां दोबारा नहीं जाते इसीलिए उन्होंने अमेठी छोड़ा। अब रायबरेली से हारेंगे और इसे भी छोड़ देंगे।
जनता देगी जवाब
राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरने के मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह ने भी कहा कि राहुल गांधी वायनाड से हार रहे हैं। इसलिए इस बार वायानाड को छोड़कर वह रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पहले वह अमेठी से अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं और अब वायानाड छोड़कर भाग गए। कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही अमेठी से कांग्रेस का कोई सदस्य चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। रायबरेली में भी कांग्रेस की हार होगी जिसका जवाब उन्हें जनता देगी।