जयपुर में दो करणी सेनाओं के कार्यकर्ताओं में हुई भीषण जंग, कार्यकर्ता आपस में भिड़े, Mahipal Singh Makrana से हुई मारपीट

जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना और राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। घटना चित्रकूट इलाके में राष्ट्रीय करणी सेना के ऑफिस में हुई है। राष्ट्रीय करणी सेना के ऑफिस में फायरिंग की गई है। इसके बाद राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यकर्ताओं इन राजपूत करणी सेना के अधिकारों को पीटा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि चित्रकूट इलाके में स्थित करणी सेना के ऑफिस में फायरिंग की जानकारी मिली थी।जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची जहा से जांच में कारतूस खोल बरामद हुए है। राजस्थान में राजपूत समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले दो संगठनों के बीच शुक्रवार को यहां झड़प हो गई है। इस घटना में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना चित्रकूट थाना क्षेत्र में हुई।  दोनों पक्षों ने चलाई गोलियांपुलिस ने बताया कि महिपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं ह

जयपुर में दो करणी सेनाओं के कार्यकर्ताओं में हुई भीषण जंग, कार्यकर्ता आपस में भिड़े, Mahipal Singh Makrana से हुई मारपीट
जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना और राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। घटना चित्रकूट इलाके में राष्ट्रीय करणी सेना के ऑफिस में हुई है। राष्ट्रीय करणी सेना के ऑफिस में फायरिंग की गई है। इसके बाद राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यकर्ताओं इन राजपूत करणी सेना के अधिकारों को पीटा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया।
 
इस मामले में पुलिस का कहना है कि चित्रकूट इलाके में स्थित करणी सेना के ऑफिस में फायरिंग की जानकारी मिली थी।जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची जहा से जांच में कारतूस खोल बरामद हुए है।
 
राजस्थान में राजपूत समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले दो संगठनों के बीच शुक्रवार को यहां झड़प हो गई है। इस घटना में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना चित्रकूट थाना क्षेत्र में हुई। 
 
दोनों पक्षों ने चलाई गोलियां
पुलिस ने बताया कि महिपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह के बीच हाथापाई हुई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से गोली का खाली खोखा मिला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।  

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0