Noida Cyber Police ने राजस्थान से एक गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा
नोएडा पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ तथा मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध पासपोर्ट तैयार करने, धनशोधन एवं अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पंजाब समेत कई राज्यों में दर्ज की गयी 73 शिकायतों में इस गिरोह का हाथ सामने आया है। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक ऐसी तरकीब है जहां साइबर अपराधी ठगने के लिए अपने शिकार को उसी के घर में एक प्रकार से बंधक बना देते हैं। ये अपराधी अक्सर ऑडियो या वीडियो कॉल कर लोगों के सामने कानून प्रवर्तन अधिकारी के रूप में पेश आते हैं और उनके मन में डर पैदा करते हैं। ऐसा करने के लिए वे एआई सृजित आवाज या वीडियो की मदद लेते हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) विवेक रंजन राय ने बताया कि इन साइबर अपराधियों को राजस्थान में सीकर जिले के लोसाल क्षेत्र से पकड़ा गया। राय ने कहा, ‘‘यह गिरोह भोले-भाले लोगों को यह कहकर डरा देता था कि वे (शिकार हुए लोग) अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जांच चल रही है तथा
नोएडा पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ तथा मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध पासपोर्ट तैयार करने, धनशोधन एवं अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पंजाब समेत कई राज्यों में दर्ज की गयी 73 शिकायतों में इस गिरोह का हाथ सामने आया है।
‘डिजिटल अरेस्ट’ एक ऐसी तरकीब है जहां साइबर अपराधी ठगने के लिए अपने शिकार को उसी के घर में एक प्रकार से बंधक बना देते हैं। ये अपराधी अक्सर ऑडियो या वीडियो कॉल कर लोगों के सामने कानून प्रवर्तन अधिकारी के रूप में पेश आते हैं और उनके मन में डर पैदा करते हैं।
ऐसा करने के लिए वे एआई सृजित आवाज या वीडियो की मदद लेते हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) विवेक रंजन राय ने बताया कि इन साइबर अपराधियों को राजस्थान में सीकर जिले के लोसाल क्षेत्र से पकड़ा गया।
राय ने कहा, ‘‘यह गिरोह भोले-भाले लोगों को यह कहकर डरा देता था कि वे (शिकार हुए लोग) अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जांच चल रही है तथा अन्य राज्यों के संबंधित अधिकारियों को सूचना भेजी जा रही है।’’ पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान किशन, लखन, महेंद्र, संजय शर्मा, प्रवीण जांगिड़ और शंभू दयाल के रूप में की गयी है।
What's Your Reaction?






