Karnataka के चार पर्वतारोहियों की Uttarakhand में खराब मौसम की वजह से मौत

कर्नाटक के चार पर्वतरोहियों की उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से मौत हो गई। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राजस्व विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि महेश ने पीटीआई-को बताया कि उत्तराखंड के सहस्रताल में फंसे 19 पर्वतरोहियों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया लेकिन इस दौरान चार पर्वतरोहियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। उनके अनुसार, गढ़वाल के जिलाधिकारी बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। महेश ने बताया कि भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को भी इस काम में लगाया गया है।

Karnataka के चार पर्वतारोहियों की Uttarakhand में खराब मौसम की वजह से मौत

कर्नाटक के चार पर्वतरोहियों की उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से मौत हो गई। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राजस्व विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि महेश ने पीटीआई-को बताया कि उत्तराखंड के सहस्रताल में फंसे 19 पर्वतरोहियों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया लेकिन इस दौरान चार पर्वतरोहियों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। उनके अनुसार, गढ़वाल के जिलाधिकारी बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। महेश ने बताया कि भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को भी इस काम में लगाया गया है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0