Nawada में लालू-राबड़ी शासनकाल में 'जंगलराज' की CM Nitish Kumar ने लोगों को दिलाई याद, कब्रिस्तानों की घेराबंदी का भी किया जिक्र
बिहार के नवादा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में एनडीए गठबंधन ने जनसभा की। पीएम मोदी ने इस जनसभा को संबोधित किया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस जनसभा में मौजूद थे। पीएम मोदी से पहले उन्होंने नवादा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को लालू-राबड़ी शासनकाल में 'जंगलराज' की याद दिलाई।सीएम नीतीश ने कहा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री के जरिए केंद्र सरकार से बिहार को बहुत सहयोग मिलता है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं। बिहार में बहुत तेजी से विकास हो रहा है। जब हम लोग 2005 में आए थे हमने 2006 से सारा काम करना शुरू किया। हमने 2006 से जो काम किया उसे केवल याद रखिएगा। जो कम उम्र के लोग हैं वह पुरानी बातों को भूल गए हैं। जो पुराने लोग हैं वह अपने बच्चों को याद दिलाएं कि पहले बिहार की क्या स्थिति थी। नई पीढ़ी के लोग भूल गए हैं, उन्हें याद नहीं है। पहले बिहार में शाम के वक्त घर से कोई बाहर नहीं निकलता था।' इसे भी पढ़ें: Upwaas 4 Kejriwal । दिल्ली सीएम की गिरफ्तार के खिलाफ AAP का सत्याग्रह, Sanjay Singh ने ED के एक्शन को बताया बड़

इसे भी पढ़ें: Upwaas 4 Kejriwal । दिल्ली सीएम की गिरफ्तार के खिलाफ AAP का सत्याग्रह, Sanjay Singh ने ED के एक्शन को बताया बड़ी साजिश
इसे भी पढ़ें: PM Modi Nawada Rally । छठी मइया की जय के साथ पीएम मोदी ने शुरू किया भाषण, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जमकर सुनाई खरी-खोटी
#WATCH नवादा: एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "...बिहार में विकास तेज गति से हो रहा है। 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी? आप शाम के बाद अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते थे। आज आप घूम सकते हैं...पति-पत्नी (लालू यादव और राबड़ी देवी)… pic.twitter.com/MZYUqquPMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2024
What's Your Reaction?






