Neeraj Chopra से PM Modi ने की बात, सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई, मां की खेल भावना के भी हुए मुरीद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा से बात की और रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने उनकी चोट के बारे में भी जानकारी ली और उनकी मां की खेल भावना की सराहना की। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के विभिन्न वर्ग के लोगों ने नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर बधाई देते हुए भाला फेंक के इस स्टार खिलाड़ी को उत्कृष्टता का साकार रूप करार दिया। तोक्यो ओलंपिक के चैंपियन चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक में रजत पदक जीता। इसे भी पढ़ें: नीरज से प्रतिद्वंद्विता अच्छी है, इससे भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के युवा प्रेरित होते हैं: नदीमप्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का साकार रूप हैं। बार-बार उन्होंने अपनी श्रेष्ठता की बानगी दी है। भारत हर्षित है कि उन्होंने एक बार फिर ओलंपिक में सफलता पाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि रजत जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले असंख्य खिलाड़ियों को अपने सपने पूरे करने और देश को गौरवान्वित क

इसे भी पढ़ें: नीरज से प्रतिद्वंद्विता अच्छी है, इससे भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के युवा प्रेरित होते हैं: नदीम
इसे भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: सिल्वर मेडल मिलने पर नीरज चोपड़ा की मां का बयान, कहा- जिसे गोल्ड मिला वो भी बेटा...
PM Narendra Modi spoke to Javelin thrower Neeraj Chopra and congratulated him on the Silver medal. He also enquired about his injury and lauded the sportsman spirit shown by his mother.
— ANI (@ANI) August 9, 2024
(file pic) pic.twitter.com/kHUkWRi6ii
What's Your Reaction?






