Haryana में कोताही बरतने के मूड में नहीं भाजपा, केंद्रीय मंत्री Krishna Pal Gurjar को सौंपी फरीदाबाद की जिम्मेदारी
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम फरीदाबाद पहुंची। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से बात करके राज्य के चुनावी माहौल को समझने की कोशिश की।बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पूरे हरियाणा प्रदेश में माहौल बीजेपी के पक्ष में ही बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कांग्रेस हताश और निराश लोगों की पार्टी बन चुकी है। देश की जनता लगातार तीन लोकसभा चुनाव में उनको उनकी हैसियत दिखा चुकी है। इसीलिए 8 अक्टूबर को प्रदेश के चुनाव बीजेपी के पक्ष में होंगे। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते सभी पार्टियां मिलकर भी 15 साल से भाजपा को नहीं हरा सकी हैं। इसलिए कांग्रेस का जीतना नामुमकिन है। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी और बसपा के जीत के दावे को खारिज करते हुए बताया कि फरीदाबाद जिले की सभी 9 सीटों पर बीजेपी चुनाव जीतने जा रही है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम फरीदाबाद पहुंची। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से बात करके राज्य के चुनावी माहौल को समझने की कोशिश की।
बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पूरे हरियाणा प्रदेश में माहौल बीजेपी के पक्ष में ही बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कांग्रेस हताश और निराश लोगों की पार्टी बन चुकी है। देश की जनता लगातार तीन लोकसभा चुनाव में उनको उनकी हैसियत दिखा चुकी है। इसीलिए 8 अक्टूबर को प्रदेश के चुनाव बीजेपी के पक्ष में होंगे। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते सभी पार्टियां मिलकर भी 15 साल से भाजपा को नहीं हरा सकी हैं। इसलिए कांग्रेस का जीतना नामुमकिन है। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी और बसपा के जीत के दावे को खारिज करते हुए बताया कि फरीदाबाद जिले की सभी 9 सीटों पर बीजेपी चुनाव जीतने जा रही है।