राधा यादव और जेमिमा रोड्रिगेज के बीच हुई बातचीत, देखें मजेदार वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2024 में 3 मार्च को गुजरात जायंट्स के खिलाफ 25 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और पुख्ता कर दिया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद महिला प्रीमियर लीग के आधिकारिक X अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में जेमिमा रोड्रिगेज और राधा यादव के बीच बातचीत हुई है। बता दें कि, राधा और जेमिमा दोनों ही दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। राधा यादव ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ चार ओवर में महज 20 रन खर्चकर तीन विकेट चटकाए। वहीं जेमिमा के लिए ये मैच कुछ खास नहीं रहा और वह 10 गेंदों में सात ही रन बना पाईं और आउट हो गई। मैच के बाद जेमिमा ने बताया कि राधा हर मैच से पहले विराट कोहली के एग्रेशन वाले वीडियो देखकर खेलने उतरती हैं। What's the story behind pre-match routines of watching @imVkohli videos ????Purple Cap holder Radha Yadav tells Jemimah Rodrigues ???????? - By @RajalAroraFull Interview ???????? #TATAWPL | #GGvDC | @Radhay_21 | @JemiRodrigues https://t.co/lIy3zr93AG pic.twitter.com/rn2746JRV4— Women's Premier Leag

वहीं जेमिमा ने मैच के बाद राधा को लेकर एक खुलासा किया और कहा कि, मैं राधा के फोन पर यूट्यूब पर गाने चला रही थी, और यूट्यूब हिस्ट्री में पता है क्या था? विराट कोहली एग्रेशन वीडियो, वो रोज मैच से पहले विराट कोहली एग्रेशन वीडियो देखकर जाती है। उसके बारे में जरा बताओ आप?What's the story behind pre-match routines of watching @imVkohli videos ????
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2024
Purple Cap holder Radha Yadav tells Jemimah Rodrigues ???????? - By @RajalArora
Full Interview ???????? #TATAWPL | #GGvDC | @Radhay_21 | @JemiRodrigues https://t.co/lIy3zr93AG pic.twitter.com/rn2746JRV4
What's Your Reaction?






