रांची में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज

रांची में शुक्रवार देर रात एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विशेष शाखा में तैनात उपनिरीक्षक अनुपम कच्छप देर रात करीब दो बजे कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड इलाके में खून से लथपथ मिले। अधिकारियों के मुताबिक, कच्छप को राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रांची के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनूप बिरथरे ने पीटीआई- को बताया, ‘‘कच्छप के शरीर पर गोलियों के दो घाव मिले हैं। गोलियां उनकी पीठ के आर-पार हो गई थीं।’’ उन्होंने बताया कि कच्छप एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह घटना होने की आशंका है। बिरथरे ने कहा, ‘‘घटना रात 12 से एक बजे के बीच की है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रांची में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज

रांची में शुक्रवार देर रात एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विशेष शाखा में तैनात उपनिरीक्षक अनुपम कच्छप देर रात करीब दो बजे कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड इलाके में खून से लथपथ मिले।

अधिकारियों के मुताबिक, कच्छप को राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रांची के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनूप बिरथरे ने पीटीआई- को बताया, ‘‘कच्छप के शरीर पर गोलियों के दो घाव मिले हैं। गोलियां उनकी पीठ के आर-पार हो गई थीं।’’ उन्होंने बताया कि कच्छप एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह घटना होने की आशंका है। बिरथरे ने कहा, ‘‘घटना रात 12 से एक बजे के बीच की है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0