पंचकूला में उत्तराखंड के सीएम, कहा- 10 सालों में सरकार ने स्थापित किए कई कीर्तिमान, 41% सरपंच महिलाएं निडर होकर अपने गांव को आगे बढ़ा रही

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा पहुंचे। सीएम धामी ने पंचकूला में भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया।  प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिससे पूरे हरियाणा की तस्वीर बदल गई है। चाहे वह सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल से जुड़े मुद्दे हों या बुनियादी ढांचे का क्षेत्र हो, हरियाणा में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। इसे भी पढ़ें: Haryana Election Issues: हरियाणा चुनाव में गौ रक्षा से जुड़ी हिंसा बनी मुख्य मुद्दा, इस पार्टी को हो सकता है नुकसानउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बात स्पष्ट हो गई है कि हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है, फिर से कमल खिलने वाला है...आपका वोट हरियाणा की दिशा और दशा बदलने का काम करेगा...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में चौमुखी विकास हुआ है...अब हरियाणा सबसे तेजी से विकसित होते हुए राज्य

पंचकूला में उत्तराखंड के सीएम, कहा- 10 सालों में सरकार ने स्थापित किए कई कीर्तिमान, 41% सरपंच महिलाएं निडर होकर अपने गांव को आगे बढ़ा रही
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा पहुंचे। सीएम धामी ने पंचकूला में भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया।  प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिससे पूरे हरियाणा की तस्वीर बदल गई है। चाहे वह सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल से जुड़े मुद्दे हों या बुनियादी ढांचे का क्षेत्र हो, हरियाणा में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Election Issues: हरियाणा चुनाव में गौ रक्षा से जुड़ी हिंसा बनी मुख्य मुद्दा, इस पार्टी को हो सकता है नुकसान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बात स्पष्ट हो गई है कि हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है, फिर से कमल खिलने वाला है...आपका वोट हरियाणा की दिशा और दशा बदलने का काम करेगा...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में चौमुखी विकास हुआ है...अब हरियाणा सबसे तेजी से विकसित होते हुए राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0