देश भर में मनाई जा रही महाशिवरात्रि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इन रास्तों पर न जाने की दी सलाह, देखें एडवाइजरी

पूरे भारतवर्ष में 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्त बड़ी संख्या में देश भर के अलग-अलग शिव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच राष्ट्र राजधानी दिल्ली के मंदिरों में भी शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली में खासतौर से कई जगह पर शिवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें गुरुजी का आश्रम, भाटी माइंस और श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ मंदिर, छतरपुर मंदिर आदि शामिल है। इन सभी मंदिरों में शिव भक्तों की भारी संख्या में भीड़ आने की उम्मीद है जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एडवाइजरी के माने तो घर से बाहर निकालने के दौरान और सुविधा से बचने के लिए शहर के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंधित या फिर डाइवर्ट किया जाएगा।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है जहां महाशिवरात्रि के मौके पर ट्रैफिक प्रभावित रहने वाला है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार महाशिवरात्रि के मौके पर गुरुजी का आश्रम, भट्टी माइंस और श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतरपुर में महाशिवरात्

देश भर में मनाई जा रही महाशिवरात्रि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इन रास्तों पर न जाने की दी सलाह, देखें एडवाइजरी
पूरे भारतवर्ष में 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्त बड़ी संख्या में देश भर के अलग-अलग शिव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच राष्ट्र राजधानी दिल्ली के मंदिरों में भी शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली में खासतौर से कई जगह पर शिवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें गुरुजी का आश्रम, भाटी माइंस और श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ मंदिर, छतरपुर मंदिर आदि शामिल है। इन सभी मंदिरों में शिव भक्तों की भारी संख्या में भीड़ आने की उम्मीद है जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।
 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एडवाइजरी के माने तो घर से बाहर निकालने के दौरान और सुविधा से बचने के लिए शहर के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंधित या फिर डाइवर्ट किया जाएगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है जहां महाशिवरात्रि के मौके पर ट्रैफिक प्रभावित रहने वाला है।
 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार महाशिवरात्रि के मौके पर गुरुजी का आश्रम, भट्टी माइंस और श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतरपुर में महाशिवरात्रि उत्सव को देखते हुए खास यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है। दिल्ली में गुरुजी का आश्रम, भट्टी माइंस और छतरपुर में श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में सुबह छह बजे से रात 11.30 बजे तक महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। संभावना है कि इन सभी जगहों पर भारी संख्या में शिव भक्त उमड़ेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली की सड़कों पर यातायात काफी प्रभावित हो सकता है।
 
आपातकालीन वाहनों के लिए होगी छूट
ट्रैफिक पुलिस की माने तो कई रास्तों पर मध्य वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। आपातकालीन वाहनों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की अनुमति होगी जिस पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।  

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0