दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गयी, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सोमवार सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 122 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गयी। शहर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गयी, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सोमवार सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 122 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गयी। शहर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0