दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान, अब तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है और शहर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे तक 83 दर्ज किया गया जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान, अब तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है और शहर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे तक 83 दर्ज किया गया जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0