'जनादेश मोदी के खिलाफ, यह उनकी नैतिक हार है', Lok Sabha Elections 2024 के परिणाम पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

सभा चुनाव के नतीजे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज संवाददाता सम्मेलन में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बताया है। कांग्रेस कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता का चुनाव था। जनता ने नरेंद्र मोदी को पूरी तरीके से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश मोदी के खिलाफ है। यह नरेंद्र मोदी की नैतिक हार है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की दोनों यात्राएं यानी कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत छोड़ो न्याय यात्रा पूरी तरीके से सफल हुआ। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान हमें परेशान किया गया लेकिन हम हमेशा सकारात्मक मुद्दों पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा ने कब्जा करने की कोशिश की। इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election Results: PM Modi ने वाराणसी से लगायी जीत की हैट्रिक, इस बार जीत का अंतर हुआ कमइस दौरान खड़गे ने राहुल गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी जैसे तमाम पार्टी के नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इनकी वजह से हमें पूरे देश में प्रोत्साहन मिला और हम चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा

सभा चुनाव के नतीजे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज संवाददाता सम्मेलन में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बताया है। कांग्रेस कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता का चुनाव था। जनता ने नरेंद्र मोदी को पूरी तरीके से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश मोदी के खिलाफ है। यह नरेंद्र मोदी की नैतिक हार है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की दोनों यात्राएं यानी कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत छोड़ो न्याय यात्रा पूरी तरीके से सफल हुआ। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान हमें परेशान किया गया लेकिन हम हमेशा सकारात्मक मुद्दों पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा ने कब्जा करने की कोशिश की।

 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election Results: PM Modi ने वाराणसी से लगायी जीत की हैट्रिक, इस बार जीत का अंतर हुआ कम


इस दौरान खड़गे ने राहुल गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी जैसे तमाम पार्टी के नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इनकी वजह से हमें पूरे देश में प्रोत्साहन मिला और हम चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि करोड़ो कार्यकर्ताओं ने हमारा साथ दिया। जिसकी वजह से हम इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब र।हे उन्होंने दावा किया कि हमने यह चुनाव सिर्फ मुद्दों पर लड़ा है। हमारा कैंपेन पूरी तरीके से सकारात्मक रहा। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर चुनाव लड़ा सकारात्मक प्रचार किया। हमारे कैंपेन को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हमारी लड़ाई अंजाम तक नहीं पहुंची है। हमें आने वाले दिनों में भी लोगों के अधिकारी के लिए लड़ना होगा। 
 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: विदिशा से शिवराज सिंह चौहान की रिकॉर्ड तोड़ जीत, बोले- जनता मेरे लिए भगवान हैं, उनकी सेवा करना पूजा के समान



शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव परिणाम में हार स्वीकार कर लेनी चाहिए क्योंकि लोगों ने उनकी सरकार को खारिज कर दिया है। राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में 240 से कम सीट मिलेंगी। राउत ने कहा,‘‘हमने महाराष्ट्र में नरेन्द्र मोदी को रोक दिया है। नरेन्द्र मोदी को हार स्वीकार कर लेनी चाहिए क्योंकि लोगों ने उनकी सरकार को नकार दिया है। ’’

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0