उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पुलिस के वाहन जब्ती यार्ड में लगी आग
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में दिल्ली पुलिस के वाहन जब्ती यार्ड में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 5:15 बजे यार्ड के पास झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी, इसके आधे घंटे बाद जब्त किए गए वाहनों में आग लगने के संबंध में दूसरी सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि कम से कम 12 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए हैं, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का अभियान जारी है। एक सप्ताह के भीतर वजीराबाद यार्ड में आग लगने की यह दूसरी घटना है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में दिल्ली पुलिस के वाहन जब्ती यार्ड में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 5:15 बजे यार्ड के पास झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी, इसके आधे घंटे बाद जब्त किए गए वाहनों में आग लगने के संबंध में दूसरी सूचना प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि कम से कम 12 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए हैं, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का अभियान जारी है। एक सप्ताह के भीतर वजीराबाद यार्ड में आग लगने की यह दूसरी घटना है।
What's Your Reaction?






