'इन्होंने कहा था लड़के हैं, गलती हो जाती है...' , यूपी विधानसभा में CM Yogi का सपा पर बड़ा हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया और राज्य में अपराध की घटनाओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पार्टी को उसके पूर्व प्रमुख की टिप्पणी की भी याद दिलाई जिन्होंने बलात्कार के मामलों में आरोपी लड़कों को फांसी नहीं देने की वकालत की थी। महिला सुरक्षा से निपटने के लिए उठाए गए सरकार के कदमों पर प्रकाश डालते हुए योगी ने कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार थी जिसने एंटी-रोमियो स्क्वॉड का गठन किया था। इसे भी पढ़ें: अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ने के बजाय.... योगी सरकार को Mayawati ने दी नसीहतयोगी ने कहा कि महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है। प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि 2020 से हमारी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही है। मिशन शक्ति के अतंर्गत पिछले 7 वर्षों में हम लोगों ने करीब डेढ़ लाख पुलिस कर्मी की भर्ती की है। 2017 से पहले कुल 10,000 महिला पुलिस भर्ती हुई थी। मु

इसे भी पढ़ें: अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ने के बजाय.... योगी सरकार को Mayawati ने दी नसीहत
इसे भी पढ़ें: क्या डिप्टी सीएम केशव-ब्रजेश सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं?
#WATCH लखनऊ: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "......महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है...प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है....2020 से हमारी सरकार प्रदेश में… pic.twitter.com/HM38HX0SQz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2024
What's Your Reaction?






