'आम आदमी पार्टी एक परिवार है, गद्दारी करने वाले को मिलेगी हार', पंजाब उपचुनाव में जीत पर बोले संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भी कुछ खास सफलता नहीं मिली। उसके बाद पार्टी के लिए परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई बड़े नेता पार्टी छोड़ भी रहे हैं। इन सबके बीच पार्टी के लिए पंजाब से बेहद ही अच्छी खबर आई है। इसकी वजह से पार्टी के उत्साह में बढ़ोतरी हो सकती है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न और उमंग का संचार हो सकता है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने पंजाब के उपचुनाव में जीत हासिल की है। जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने अपना परचम लहराया है। इसे भी पढ़ें: Bypoll results updates: पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट से आप के मोहिंदर भगत की जीत, CONG-BJP से थी टक्करइसी पर बड़ा बयान देते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को 'वरदान' मिला है कि जो भी आम आदमी पार्टी से गद्दारी करेगा, जनता उसे चुनाव में बुरी तरह हरा देगी और उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। जो भी आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ, उसका राजनीतिक करियर खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह

'आम आदमी पार्टी एक परिवार है, गद्दारी करने वाले को मिलेगी हार', पंजाब उपचुनाव में जीत पर बोले संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भी कुछ खास सफलता नहीं मिली। उसके बाद पार्टी के लिए परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई बड़े नेता पार्टी छोड़ भी रहे हैं। इन सबके बीच पार्टी के लिए पंजाब से बेहद ही अच्छी खबर आई है। इसकी वजह से पार्टी के उत्साह में बढ़ोतरी हो सकती है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न और उमंग का संचार हो सकता है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने पंजाब के उपचुनाव में जीत हासिल की है। जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने अपना परचम लहराया है।
 

इसे भी पढ़ें: Bypoll results updates: पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट से आप के मोहिंदर भगत की जीत, CONG-BJP से थी टक्कर


इसी पर बड़ा बयान देते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को 'वरदान' मिला है कि जो भी आम आदमी पार्टी से गद्दारी करेगा, जनता उसे चुनाव में बुरी तरह हरा देगी और उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। जो भी आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ, उसका राजनीतिक करियर खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह ने आप छोड़ दी और चुनाव हार गए, शीतल ने आप छोड़ दी और वह भी चुनाव हार गए। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी एक परिवार है, सभी को एक साथ रहना चाहिए। संकट के समय में हमें साथ रहना चाहिए, हम बड़ी से बड़ी लड़ाई भी जीतेंगे। मैं पंजाब के सीएम और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं। 
 

इसे भी पढ़ें: रामलीला में शपथ, जेल से सरकार और अब आपराधिक मामले में आरोपी, सबकुछ पहली बार का रिकॉर्ड अपने नाम करने में लगी AAP


पार्टी सांसद संदीप पाठक ने कहा कि पहले इस सीट से जीतने वाले AAP सांसद बीजेपी में शामिल हो गए। इस सीट से जीतने वाले AAP विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए। मुझे उन दोनों के लिए खेद है। लोगों को उनके फैसले से धोखा महसूस हुआ, इसलिए उन्होंने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के लोगों का सीएम भगवंत मान और उनके शासन पर भरोसा भी साबित होता है... बीजेपी अरविंद को बरकरार रख सकती है केजरीवाल जेल में हैं लेकिन वे नहीं जानते कि उनकी जड़ें बहुत गहरी हैं। उन्हें आसानी से हराया नहीं जा सकता। बीजेपी का मुख्य ध्यान दूसरे दलों के नेताओं की खरीद-फरोख्त और उन्हें जेल भेजने पर है। उनका ध्यान अपने काम पर नहीं रहता। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0