अलीपुरद्वार में BJP की गारंटी को ममता ने बताया 0, कहा- आज तक कुछ किया है
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और उस पर राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों और अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बनर्जी ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) भगवा पार्टी के इशारे पर काम कर रही हैं और उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर गौर करने और सुनिश्चित करने की मांग की। इसे भी पढ़ें: West Bengal में पीएम मोदी vs ममता बनर्जी, सबसे बड़ी टक्कर का गवाह बनेगा कूच बिहारअलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की गारंटी ज़ीरो है। आज तक कुछ किया है? 2 बार भाजपा जीती है। चाय बागान के 10 लाख मजदूर का खाना बंद कर दिया था, वो लोग हमारे पास आए। हमने 10 लाख मजदूरों की मदद की..हम खुद 50 दिन का काम बना दिया। भाजपा आपसे आवास योजना के लिए दोबारा नाम दर्ज कराने को कह रही है। दोबारा क्यों दर्ज होंगे नाम? वे आगे नामांकन चाहते हैं ताकि वे इसे पूरा कर सकें
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और उस पर राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों और अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बनर्जी ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) भगवा पार्टी के इशारे पर काम कर रही हैं और उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर गौर करने और सुनिश्चित करने की मांग की।
अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की गारंटी ज़ीरो है। आज तक कुछ किया है? 2 बार भाजपा जीती है। चाय बागान के 10 लाख मजदूर का खाना बंद कर दिया था, वो लोग हमारे पास आए। हमने 10 लाख मजदूरों की मदद की..हम खुद 50 दिन का काम बना दिया। भाजपा आपसे आवास योजना के लिए दोबारा नाम दर्ज कराने को कह रही है। दोबारा क्यों दर्ज होंगे नाम? वे आगे नामांकन चाहते हैं ताकि वे इसे पूरा कर सकें। आप किसी जहरीले सांप पर भरोसा कर सकते हैं. आप इसे दुलार भी सकते हैं। लेकिन आप बीजेपी पर कभी भरोसा नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस जांच एजेंसियों की धमकी के आगे नहीं झुकेगी और उन्होंने में महिलाओं से आह्वान किया कि अगर अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान बीएसएफ द्वारा स्थानीय लोगों पर अत्याचार करने की घटनाएं होती हैं तो वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।