Orissa में लोगों ने बदलाव की उठाई माँग, प्रदेश में BJP की सरकार बनाने का किया दावा
चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम उड़ीसा पहुंची। जहां भुवनेश्वर में हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने स्थानीय लोगों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात की।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज के भरोसे पर उम्मीद जताई कि देश और प्रदेश में दोनों जगह उनकी सरकार बनेगी। स्थानीय लोगों ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होगा लेकिन देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ बातें करने में माहिर हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवीन पटनायक की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कारण राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार की तारीफ भी की। लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पटनायक की जगह उनके पूर्व सचिव रहे पांड्या सरकार चला रहे हैं।
चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम उड़ीसा पहुंची। जहां भुवनेश्वर में हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने स्थानीय लोगों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात की।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज के भरोसे पर उम्मीद जताई कि देश और प्रदेश में दोनों जगह उनकी सरकार बनेगी। स्थानीय लोगों ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होगा लेकिन देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ बातें करने में माहिर हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवीन पटनायक की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कारण राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार की तारीफ भी की। लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पटनायक की जगह उनके पूर्व सचिव रहे पांड्या सरकार चला रहे हैं।