अभी हम जहां हैं, वहीं पर हैं... BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच Champai Soren ने बताई अपने दिल्ली आने की वजह
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता चंपई सोरेन ने अपने पाला बदलने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि अभी हम जहां हैं, वहीं पर हैं। इसके अलावा चंपई सोरेन ने कहा कि वह अपने किसी निजी काम से आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने दिल्ली आए हैं। बता दें, पिछले कुछ दिनों से अटकलें थीं कि सोरेन पार्टी के कुछ विधायकों के साथ भगवा पार्टी में शामिल हो सकते हैं।शनिवार को भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात करने के बारे में पूछने पर चंपई सोरेन ने जवाब दिया कि अभी हमारी किसी से मुलाकात नहीं हुई है। बता दें, शुक्रवार को खबर आयी थीं कि हेमंत सोरेंट के जेल से वापस आने के बाद जिस तरह से चंपई को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, उससे वह नाराज चल रहे हैं। #WATCH दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हम अपने निजी काम के लिए दिल्ली आए हैं...अभी हमारी किसी से मुलाकात नहीं हुई है..." pic.twitter.com/cHAmUaU9zU— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2024 इसे भी पढ़ें: दर्द देने वाले, दवा देने का दावा न करें! BJP प

#WATCH दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हम अपने निजी काम के लिए दिल्ली आए हैं...अभी हमारी किसी से मुलाकात नहीं हुई है..." pic.twitter.com/cHAmUaU9zU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2024
इसे भी पढ़ें: दर्द देने वाले, दवा देने का दावा न करें! BJP पर Akhilesh Yadav ने कसा तंज, कहा- शिक्षा और युवाओं को आपसी लड़ाई से दूर रखे भाजपा
इसे भी पढ़ें: निर्भया कांड से हमने क्या सीखा, व्यवस्था में क्या बदलाव आया है? Kolkata घटना पर Asha Devi ने पूछे सख्त सवाल
What's Your Reaction?






