Mamata Banerjee ने बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आदिवासी नायक बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी निडर देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। बिरसा मुंडा की नौ जून 1900 को रांची के पुराने केंद्रीय कारागार में मृत्यु हुई थी। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मैं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनकी निडर देशभक्ति, अन्याय के खिलाफ खड़े होने की मानसिक शक्ति हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि हमारी राज्य सरकार ने इस बहादुर शहीद के सम्मान में हर साल उनकी जयंती को छुट्टी घोषित किया है।’’ बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था।

Mamata Banerjee ने बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आदिवासी नायक बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी निडर देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

बिरसा मुंडा की नौ जून 1900 को रांची के पुराने केंद्रीय कारागार में मृत्यु हुई थी। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मैं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनकी निडर देशभक्ति, अन्याय के खिलाफ खड़े होने की मानसिक शक्ति हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि हमारी राज्य सरकार ने इस बहादुर शहीद के सम्मान में हर साल उनकी जयंती को छुट्टी घोषित किया है।’’ बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0