अब IAS अधिकारी पूजा खेडकर पर परेशानी और बढ़ी, अब मां के खिलाफ हुई एफआईआर, पिस्तौल लहराने का वीडियो हुआ था वायरल

महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। पूजा खेडकर के बाद अब उनकी मां पर भी गाज गिरी है। पूजा की मां का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो पिस्तौल लहराते हुए दिख रही थी। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूजा की मां के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पूजा की मां मनोरमा के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 143, 144, 147, 148 और 149 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।  दरअसल ये वीडियो काफी पुराना है, जिसमें पूजा की मां पिस्टल को हवा में लहराते हुए दिख रही थी। साथ ही वो कुछ लोगों को धमकाते हुए भी दिख रही थी। कहा जा रहा है की ये वीडियो वर्ष 2023 का है। जानकारी के मुताबिक ये मामला किसानों की जमीन से जुड़ा हुआ है। वो किसानों को धमका रही थी। अधिकारी के खिलाफ जांच हुई शुरूविशेषाधिकारों के कथित दुरुपयोग को लेकर विवादों में घिरी परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को दोषी पाये जाने पर सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा और तदुपरांत सेवा में चयन के लिए उनके द्वारा प्रस्तु

अब IAS अधिकारी पूजा खेडकर पर परेशानी और बढ़ी, अब मां के खिलाफ हुई एफआईआर, पिस्तौल लहराने का वीडियो हुआ था वायरल
महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। पूजा खेडकर के बाद अब उनकी मां पर भी गाज गिरी है। पूजा की मां का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो पिस्तौल लहराते हुए दिख रही थी।
 
अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूजा की मां के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पूजा की मां मनोरमा के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 143, 144, 147, 148 और 149 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। 
 
दरअसल ये वीडियो काफी पुराना है, जिसमें पूजा की मां पिस्टल को हवा में लहराते हुए दिख रही थी। साथ ही वो कुछ लोगों को धमकाते हुए भी दिख रही थी। कहा जा रहा है की ये वीडियो वर्ष 2023 का है। जानकारी के मुताबिक ये मामला किसानों की जमीन से जुड़ा हुआ है। वो किसानों को धमका रही थी।
 
अधिकारी के खिलाफ जांच हुई शुरू
विशेषाधिकारों के कथित दुरुपयोग को लेकर विवादों में घिरी परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को दोषी पाये जाने पर सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा और तदुपरांत सेवा में चयन के लिए उनके द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की आगामी बृहस्पतिवार को केंद्र द्वारा गठित एक सदस्यीय समिति द्वारा पुनः जांच की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी है। एक सूत्र ने बताया, यदि अधिकारी दोषी पायी जाती है तो उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है। यदि यह पाया जाता है कि उन्होंने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है या यह पाया जाता है कि उनका चयन जिन दस्तावेजों के आधार पर किया गया है, उनमें किसी तरह का फर्जीवाड़ा है तो उन्हें आपराधिक आरोपों का भी सामना करना पड़ सकता है।  

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0