World Food Safety Day 2024: हर साल 07 जून को मनाया जाता है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे, जानिए महत्व और उद्देश्य

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे एक एक वैश्विक अभियान है। इसका मुख्य मकसद लोगों को अनहेल्दी खाने और उससे होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराना है। वर्ल्ड हेल्थ के ऑर्गनाइजेशन मुताबिक हर दिन करीब 16 लाख लोग खराब खानपान के कारण बीमार होते हैं। वहीं खराब क्वालिटी के खाने के कारण 5 साल से कम उम्र वाले करीब 340 बच्चे अपनी जान तक गंवा देते हैं। जोकि चिंता का विषय है। इसलिए हर साल 07 जून 2024 को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जाता है।इतिहासबता दें कि 20 दिसंबर 2018 को यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने फूड सेफ्टी डे मनाए जाने का फैसला लिया था। इस दिन को मनाने के लिए 07 जून की तारीख तय की गई। वहीं साल 2019 में पहली बार वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया गया था। थीमहर साल UN फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन की तरफ से वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के मौके पर एक खास थीम निर्धारित की जाती है। जिसके तहत यह दिन मनाया जाता है। इस बार यानी की साल 2024 में 'सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य' थीम रखी गई है।वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का उद्देश्यअनहेल्दी खानपान के कारण स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस दिन तरह-तरह के कार्यक्रमों

World Food Safety Day 2024: हर साल 07 जून को मनाया जाता है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे, जानिए महत्व और उद्देश्य
वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे एक एक वैश्विक अभियान है। इसका मुख्य मकसद लोगों को अनहेल्दी खाने और उससे होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराना है। वर्ल्ड हेल्थ के ऑर्गनाइजेशन मुताबिक हर दिन करीब 16 लाख लोग खराब खानपान के कारण बीमार होते हैं। वहीं खराब क्वालिटी के खाने के कारण 5 साल से कम उम्र वाले करीब 340 बच्चे अपनी जान तक गंवा देते हैं। जोकि चिंता का विषय है। इसलिए हर साल 07 जून 2024 को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जाता है।

इतिहास
बता दें कि 20 दिसंबर 2018 को यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने फूड सेफ्टी डे मनाए जाने का फैसला लिया था। इस दिन को मनाने के लिए 07 जून की तारीख तय की गई। वहीं साल 2019 में पहली बार वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया गया था। 

थीम
हर साल UN फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन की तरफ से वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के मौके पर एक खास थीम निर्धारित की जाती है। जिसके तहत यह दिन मनाया जाता है। इस बार यानी की साल 2024 में 'सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य' थीम रखी गई है।

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का उद्देश्य
अनहेल्दी खानपान के कारण स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस दिन तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और लोगों को दूषित खानपान के खतरों के बारे में जागरुक किया जाता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य एक व्यक्ति को पौष्टिक और संतुलित भोजन प्रदान करना है। साथ ही लोगों को मिलावटी चीजों की परख के प्रति जागरुक करना है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0