West Bengal: मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विस्फोट, एक महिला घायल

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायल महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘विस्फोट आज शाम को हुआ। इसमें एक महिला घायल हो गई। हम घटना की जांच कर रहे हैं।’’ हालांकि, अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्फोट बम से हुआ या किसी अन्य कारण से धमाका हुआ।

West Bengal: मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विस्फोट, एक महिला घायल

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घायल महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘विस्फोट आज शाम को हुआ। इसमें एक महिला घायल हो गई। हम घटना की जांच कर रहे हैं।’’ हालांकि, अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्फोट बम से हुआ या किसी अन्य कारण से धमाका हुआ।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0