IPL 2024: महादेव की शरण में पहुंचे Hardik Pandya, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में किया पूजन और अभिषेक- Video

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 अब तक बुरा रहा है। आईपीएल के 17वे सीजन से पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या के नया कप्तान नियुक्त किया। जिसके बाद से ही फैंस हार्दिक पंड्या को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। अभी तक मुंबई इंडियंस ने 3 मैच खेले हैं जिसमें उसे सिर्फ हार झेलनी पड़ी है। हार्दिक पंड्या को हर स्टेडियम में फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। इस बीच अब पंड्या गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने महादेव की पूजा-अराधना की। हार्दिक पंड्या के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अभिषेक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंड्या की अगुवाई में मुंबई ने तीन मैचों में हार झेली है। मुंबई को पहले मैच में गुजरात टाइटंस से 6 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 31 रनों से शिकस्त दी। हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के गेदंबाजों को काफी बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। इसके बाद मुंबई को घर यानी होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के हाथों

IPL 2024: महादेव की शरण में पहुंचे Hardik Pandya, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में किया पूजन और अभिषेक- Video
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 अब तक बुरा रहा है। आईपीएल के 17वे सीजन से पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या के नया कप्तान नियुक्त किया। जिसके बाद से ही फैंस हार्दिक पंड्या को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। अभी तक मुंबई इंडियंस ने 3 मैच खेले हैं जिसमें उसे सिर्फ हार झेलनी पड़ी है। हार्दिक पंड्या को हर स्टेडियम में फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। इस बीच अब पंड्या गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने महादेव की पूजा-अराधना की। 

हार्दिक पंड्या के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अभिषेक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंड्या की अगुवाई में मुंबई ने तीन मैचों में हार झेली है। मुंबई को पहले मैच में गुजरात टाइटंस से 6 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 31 रनों से शिकस्त दी। हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के गेदंबाजों को काफी बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। इसके बाद मुंबई को घर यानी होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 विकेट से मात खानी पड़ी। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0