Venice Film Festival 2024 में एंजेलिना जोली की फिल्म Maria को मिला 8 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन, भावुक हुईं अभिनेत्री
वेनिस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत शानदार रही। गुरुवार रात को हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली ने रेड कार्पेट पर उतरकर महफिल लूटी। इटली समेत दुनियाभर के देशों में अभिनेत्री के रेड कार्पेट की तस्वीरें और वीडियोज छायी हुई हैं। बता दें, अभिनेत्री महान ओपेरा गायिका मारिया कैलास के जीवन पर आधारित अपनी फिल्म 'मारिया' के प्रीमियर पर पहुंची थीं। इसे भी पढ़ें: एक महान पिता है Justin Bieber, अंदरूनी सूत्र ने बताया छोटे बीबर और Hailey का हालएंजेलिना की फिल्म 1970 के दशक के दौरान कैलास के अशांत जीवन और पेरिस में उनके अंतिम दिनों को दर्शाती है। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद लोगों ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन दिया, वो भी आठ मिनट का, जिसे देखकर अभिनेत्री भावुक हो गयी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें जोली को भावुक होते देखा जा सकता है। बता दें, जोली ने रेड कार्पेट के लिए फर स्टोल के साथ कस्टम-मेड बेज गाउन का चुनाव किया था, जिसमें वह अप्सरा लग रही थीं। ANGELINA CRYING FOR THE 10 MINUTES STANDING OVATION pic.twitter.com/Oc4DxY3zrK— gab ♡ (@imnikkiheat) August 29, 2024 इसे भी पढ़े

इसे भी पढ़ें: एक महान पिता है Justin Bieber, अंदरूनी सूत्र ने बताया छोटे बीबर और Hailey का हाल
ANGELINA CRYING FOR THE 10 MINUTES STANDING OVATION pic.twitter.com/Oc4DxY3zrK
— gab ♡ (@imnikkiheat) August 29, 2024
इसे भी पढ़ें: Venice Film Festival में Beetlejuice Beetlejuice का वर्ल्ड प्रीमियर, Jenna Ortega के रेड कार्पेट लुक ने लूटी महफिल
What's Your Reaction?






