Uttar Pradesh में विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष को बदमाशों ने गोली मारी
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व जिला अध्यक्ष को अज्ञात बदमाशों ने यहां गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अवस्थी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक भास्कर अवस्थी अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार देर शाम स्कूटी से अपने घर जा रहे थे कि इसी दौरान आंबेडकर चौराहे के निकट बंबी रोड पर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि कंधे में गोली लगने से भास्कर अवस्थी घटनास्थल पर ही गिर गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर परिजन तत्काल अवस्थी को उरई के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व जिला अध्यक्ष को अज्ञात बदमाशों ने यहां गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अवस्थी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक भास्कर अवस्थी अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार देर शाम स्कूटी से अपने घर जा रहे थे कि इसी दौरान आंबेडकर चौराहे के निकट बंबी रोड पर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि कंधे में गोली लगने से भास्कर अवस्थी घटनास्थल पर ही गिर गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर परिजन तत्काल अवस्थी को उरई के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
What's Your Reaction?






