Udhampur West Assembly Election: उधमपुर वेस्ट सीट पर कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर, जानिए किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा
जम्मू-कश्मीर में 10 सालों बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर वेस्ट सीट राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से एक है। बता दें कि ऊधमपुर सीट लोकसभा सीट के तहत आती है। आर्टिकल 370 हटने के बाद राज्य में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से सुमित गंगोत्रा को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पवन गुप्ता पर दांव लगाया है। इससे पहले साल 2014 के विधानसभा चुनाव में पवन गुप्ता ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।NC-कांग्रेस गठबंधन में लड़ रहे चुनावजम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस और जेकेएनसी गठबंधन पर चुनाव लड़ रही है। सूबे की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं NC 51 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरी है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की कुल जनसंख्या 2,02,381 है। इसे भी पढ़ें: Handwara Assembly Election 2024: हंदवाड़ा सीट पर इन उम्मीदवारों में घमासान, समझिए समीकरणआपको बता दें कि साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 65 फीसदी रहा था। हालांकि क
जम्मू-कश्मीर में 10 सालों बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर वेस्ट सीट राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से एक है। बता दें कि ऊधमपुर सीट लोकसभा सीट के तहत आती है। आर्टिकल 370 हटने के बाद राज्य में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से सुमित गंगोत्रा को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पवन गुप्ता पर दांव लगाया है। इससे पहले साल 2014 के विधानसभा चुनाव में पवन गुप्ता ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।
NC-कांग्रेस गठबंधन में लड़ रहे चुनाव
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस और जेकेएनसी गठबंधन पर चुनाव लड़ रही है। सूबे की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं NC 51 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरी है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की कुल जनसंख्या 2,02,381 है।
आपको बता दें कि साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 65 फीसदी रहा था। हालांकि कोई भी राजनीतिक दल पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाया था। भारतीय जनता पार्टी ने 25 सीटों के साथ 23 फीसदी वोट हासिल किए थे। वहीं पीडीपी ने 28 सीटों के साथ 22 फीसदी वोट हासिल किए थे। साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा था।