Srinagar में Architectural Epigraphy पर आधारित अनोखी प्रदर्शनी Naqsh-i-Dawaam को देखने के लिए उमड़े लोग
कश्मीर में एक अनूठी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसे दर्शकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। हम आपको बता दें कि कश्मीर में इमारतों पर पाए गए ऐतिहासिक लेखों पर केंद्रित प्रदर्शनी "नक्श-ए-दावाम" श्रीनगर के कश्मीर आर्ट्स एम्पोरियम में आयोजित की गई थी। एक सप्ताह तक चली इस प्रदर्शनी के आयोजकों ने प्रभासाक्षी से बात करते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में कश्मीर के इतिहास, परम्पराएं, धार्मिक संरचनाएं और गौरवशाली इतिहास को दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में नक्काशी, पेंटिंग और फोटो तथा दस्तावेजों के अनुवाद के जरिये लोगों को प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया गया।इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में Border के आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए Modi Sarkar ले आई अच्छे दिनहम आपको बता दें कि कश्मीर के मंदिरों, तीर्थस्थलों, मस्जिदों और मकबरों सहित तमाम ऐतिहासिक इमारतों पर आधारित सुलेख शिलालेखों की यह पहली सार्वजनिक प्रदर्शनी थी। इस्लामी दुनिया की कला, वास्तुकला और इतिहास पर नजर रखने वाले लंदन आधारित बराकत ट्रस्ट के सहयोग से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।
कश्मीर में एक अनूठी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसे दर्शकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। हम आपको बता दें कि कश्मीर में इमारतों पर पाए गए ऐतिहासिक लेखों पर केंद्रित प्रदर्शनी "नक्श-ए-दावाम" श्रीनगर के कश्मीर आर्ट्स एम्पोरियम में आयोजित की गई थी। एक सप्ताह तक चली इस प्रदर्शनी के आयोजकों ने प्रभासाक्षी से बात करते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में कश्मीर के इतिहास, परम्पराएं, धार्मिक संरचनाएं और गौरवशाली इतिहास को दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में नक्काशी, पेंटिंग और फोटो तथा दस्तावेजों के अनुवाद के जरिये लोगों को प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया गया।
हम आपको बता दें कि कश्मीर के मंदिरों, तीर्थस्थलों, मस्जिदों और मकबरों सहित तमाम ऐतिहासिक इमारतों पर आधारित सुलेख शिलालेखों की यह पहली सार्वजनिक प्रदर्शनी थी। इस्लामी दुनिया की कला, वास्तुकला और इतिहास पर नजर रखने वाले लंदन आधारित बराकत ट्रस्ट के सहयोग से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।