Hemant Soren, Arvind Kejriwal का क्या कसूर? Loktantra Bachao रैली में बीजेपी पर जमकर बरसे Uddhav Thackeray और Mehbooba Mufti
नयी दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है तथा ‘एक व्यक्ति और एक पार्टी की सरकार’ भारत के लिए खतरनाक है। उन्होंने यहां रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ में लोगों का आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करें और ‘अबकी बार, भाजपा तड़ीपार’ का नारा दें। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला शामिल थे।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले आशंका जताई जा रही थी कि देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। अब यह सच्चाई बन गयी है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘एक व्यक्ति और एक पार्टी की सरकार’’ देश के लिए खतरनाक है। ठाकरे ने लोगों का आह्वान किया, ‘‘अब हमें मिलीजुली सरकार लानी होगी।’’ उनका कहना था, ‘‘स

#WATCH दिल्ली: INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "...आप(कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है... कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही… pic.twitter.com/Xfrjthy2jn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2024
इसे भी पढ़ें: Loktantra Bachao Rally । जेल से Arvind Kejriwal ने जनता के नाम भेजा संदेश, दी 6 गारंटियां, सलाखों के अंदर के हालात का भी किया जिक्र
#WATCH दिल्ली: INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "...आज देश बहुत मुश्किल हालात से गुजर रहा है। ऐसा हाल है, ना कोई वकील, ना कोई दलील, ना कोई कार्रवाई, सीधा जेल। शायद कलयुग का अमृतकाल इसी को कहते हैं कि आप बिना कुछ पूछे लोगों को जेल में… pic.twitter.com/7x40mzf7gN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2024
What's Your Reaction?






