SP छोड़कर BJP में शामिल हुए नेताओं ने Akhilesh Yadav पर लगाया परिवारवाद का आरोप

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची। जहां वाराणसी में हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेताओं से बात की।इस दौरान एक पूर्व महिला सपा नेता ने बताया कि समाजवादी पार्टी में विगत कई वर्षों से पुराने कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का परिवारवाद के कारण मनोबल टूटा है। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश में बदली कानून व्यवस्था के लिए भी पूर्व सपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। देश और प्रदेश में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 400 पर का नारा निश्चित रूप से पूरा होगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मौजूद अन्य भाजपा समर्थकों ने भी मोदी और योगी सरकार के शासन काल में हुए विकास कार्यों की सराहना की।

SP छोड़कर BJP में शामिल हुए नेताओं ने Akhilesh Yadav पर लगाया परिवारवाद का आरोप
चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची। जहां वाराणसी में हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेताओं से बात की।

इस दौरान एक पूर्व महिला सपा नेता ने बताया कि समाजवादी पार्टी में विगत कई वर्षों से पुराने कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का परिवारवाद के कारण मनोबल टूटा है। 

महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश में बदली कानून व्यवस्था के लिए भी पूर्व सपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। देश और प्रदेश में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 400 पर का नारा निश्चित रूप से पूरा होगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मौजूद अन्य भाजपा समर्थकों ने भी मोदी और योगी सरकार के शासन काल में हुए विकास कार्यों की सराहना की।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0