South Goa में निर्माण क्षेत्र के पास पांच साल की बच्ची मृत पाई गई
दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण क्षेत्र के पास शुक्रवार को सुबह पांच साल की एक बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण गोवा की पुलिस अधीक्षक सुनीता सावंत ने संवाददाताओं को बताया कि निर्माण स्थल के पास सुबह करीब पांच साल की एक बच्ची मिली थी। उसे चिकालिम के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल पाएगा। अधिकारी ने बताया कि वास्को पुलिस ने निर्माण स्थल पर काम कर रहे कई मजदूरों से पूछताछ की है।

दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण क्षेत्र के पास शुक्रवार को सुबह पांच साल की एक बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण गोवा की पुलिस अधीक्षक सुनीता सावंत ने संवाददाताओं को बताया कि निर्माण स्थल के पास सुबह करीब पांच साल की एक बच्ची मिली थी।
उसे चिकालिम के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल पाएगा। अधिकारी ने बताया कि वास्को पुलिस ने निर्माण स्थल पर काम कर रहे कई मजदूरों से पूछताछ की है।
What's Your Reaction?






