Samajwadi Party की उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत पर मध्य प्रदेश में जश्न का माहौल

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद मध्य प्रदेश की समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। जिसको लेकर प्रदेश कार्यालय पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया पार्टी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मनोज यादव ने बताया कि सपा ने 2028 में होने वाले चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह ही मध्य प्रदेश में भी पार्टी पीडीए का फार्मला लागू करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान योगी सरकार की तुलना में कई गुना अधिक विकास के कार्य हुए थे। जिसकी बदौलत ही समाजवादी पार्टी अयोध्या जैसी महत्वपूर्ण सीट जीतने में कामयाब रही।मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और दलितों के खिलाफ होने वाली हिंसा लगातार बढ़ रही है। जबकि प्रदेश सरकार को राज्य के विकास से कोई मतलब नहीं है। बातचीत के दौरान सपा नेता ने बीजेपी को झूठ और घोटाले की पार्टी करार दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी की चर्च

Samajwadi Party की उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत पर मध्य प्रदेश में जश्न का माहौल
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद मध्य प्रदेश की समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। जिसको लेकर प्रदेश कार्यालय पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया पार्टी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मनोज यादव ने बताया कि सपा ने 2028 में होने वाले चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह ही मध्य प्रदेश में भी पार्टी पीडीए का फार्मला लागू करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान योगी सरकार की तुलना में कई गुना अधिक विकास के कार्य हुए थे। जिसकी बदौलत ही समाजवादी पार्टी अयोध्या जैसी महत्वपूर्ण सीट जीतने में कामयाब रही।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और दलितों के खिलाफ होने वाली हिंसा लगातार बढ़ रही है। जबकि प्रदेश सरकार को राज्य के विकास से कोई मतलब नहीं है। बातचीत के दौरान सपा नेता ने बीजेपी को झूठ और घोटाले की पार्टी करार दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी की चर्चा करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी बनारस में हारते-हारते बचे हैं। क्योंकि गठबंधन ने बहुत मजबूती के साथ जमीन पर चुनाव लड़ा था।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0