Rajasthan: राजपूत समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों के सदस्यों में मारपीट, एक घायल

राजस्थान में राजपूत समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले दो संगठनों के बीच शुक्रवार को यहां झड़प हो गई जिसमें श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना चित्रकूट थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि महिपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह के बीच हाथापाई हुई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से गोली का खाली खोखा मिला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Rajasthan: राजपूत समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों के सदस्यों में मारपीट, एक घायल

राजस्थान में राजपूत समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले दो संगठनों के बीच शुक्रवार को यहां झड़प हो गई जिसमें श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना चित्रकूट थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने बताया कि महिपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह के बीच हाथापाई हुई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से गोली का खाली खोखा मिला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0