Pune में बारिश संबंधी घटनाओं में चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में बृहस्पतिवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि निचले इलाकों में पानी भर गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लवासा में सुबह भूस्खलन के बाद मलबे में दबे तीन बंगलों में से एक में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पुणे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया और लोगों से सावधानी बरतने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिले के अधिकांश हिस्सों में स्कूलों और कॉलेजों ने छुट्टी घोषित कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि पुणे में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई।

Pune में बारिश संबंधी घटनाओं में चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में बृहस्पतिवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि निचले इलाकों में पानी भर गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लवासा में सुबह भूस्खलन के बाद मलबे में दबे तीन बंगलों में से एक में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पुणे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया और लोगों से सावधानी बरतने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिले के अधिकांश हिस्सों में स्कूलों और कॉलेजों ने छुट्टी घोषित कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि पुणे में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0