PM Modi की शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल में इन महिलाओं को मिली जगह

नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इसके साथ ही भारत में तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनने वाले वह दूसरे शख्स बन चुके हैं। प्रधानमंत्री के अलावा मंत्री परिषद के लिए मंत्रियों ने भी शपथ ली है। मोदी सरकार की तीसरे कार्यकाल के दौरान कई महिलाओं को भी मंत्री बनाया गया है। इस बार जिन महिलाओं को मंत्री बनाया गया है और मैं निर्मला सीतारमण और अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री के तौर पर जगह दी गई है।निर्मला सीतारमणनिर्मला सीतारमण को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्रालय सोपा गया था। 64 वर्षीय निर्मला वर्तमान में राज्यसभा से सांसद है। बता दे की निर्मला सीतारमण को अटल बिहारी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग में भी मनोनीत किया जा चुका है। निर्मला ने भारतीय जनता पार्टी का दामन 2008 में थामा था। 2009 में होने पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। 2014 में वह राज्यसभा सदस्य बनी। उन्होंने भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी निभाई है। वहीं वर्ष 2019 में उन्होंने पहली बार महिला वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया था।

PM Modi की शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल में इन महिलाओं को मिली जगह

नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इसके साथ ही भारत में तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनने वाले वह दूसरे शख्स बन चुके हैं। प्रधानमंत्री के अलावा मंत्री परिषद के लिए मंत्रियों ने भी शपथ ली है। मोदी सरकार की तीसरे कार्यकाल के दौरान कई महिलाओं को भी मंत्री बनाया गया है। इस बार जिन महिलाओं को मंत्री बनाया गया है और मैं निर्मला सीतारमण और अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री के तौर पर जगह दी गई है।

निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्रालय सोपा गया था। 64 वर्षीय निर्मला वर्तमान में राज्यसभा से सांसद है। बता दे की निर्मला सीतारमण को अटल बिहारी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग में भी मनोनीत किया जा चुका है। निर्मला ने भारतीय जनता पार्टी का दामन 2008 में थामा था। 2009 में होने पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। 2014 में वह राज्यसभा सदस्य बनी। उन्होंने भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी निभाई है। वहीं वर्ष 2019 में उन्होंने पहली बार महिला वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया था। 

अन्नपूर्णा देवी
झारखंड के कोडरमा से आने वाली 54 वर्षीय अन्नपूर्णा देवी ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखती है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान वह शिक्षा राज्य मंत्री थी। यह दूसरी बार है जब उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। इस बार भी उन्होंने मोदी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। 

अनुप्रिया पटेल
अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) की नेता है जिन्होंने मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री पद पर शपथ ग्रहण की है। उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर उन्होंने मोदी कैबिनेट में अपनी जगह बनाई है। मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी वह मंत्री रह चुकी है। इस लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी सिर्फ एक ही सीट पर जीत हासिल कर पाई है। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0