मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में पूरा हो गया है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले चुके है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों ने भी पद व गोपनियता की शपथ ली है।
इस शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी के अलावा कैबिनेट में कुल 30 मंत्री शामिल हुए है। वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में सीनियर फायरंब्रांड नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ले चुके है। देश की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह हुआ था।
राजधानी दिल्ली में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बेहद भव्य रहा था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रॉयल ब्लू रंग की जैकेट (कोटी) पहन कर आए थे। इस तीसरे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नरेंद्र मोदी ने रॉयल ब्लू रंग की कोटी ही क्यों पहनी है इस पर भी अब चर्चा हो रही है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट में बताया गया कि ज्योतिष शास्त्र के हवाले से बताया गया कि रॉयल ब्लू यानी नीला रंग गहरा और शक्तिशाली माना जाता है।
शाही नीला रंग स्थिरता, ज्ञान, आत्मनिरीक्षण, आध्यात्मिक गहराई का प्रतीक माना जाता है। ये रंग भावनाओं, ज्ञान, संवेदनशीलता को दर्शाता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नीला रंग मन को शांति देता है। ये रंग संतुलन भी देता है। इस रंग से शक्ति और शांति की मिलती है।
माना जाता है कि लीना रंग भारत के आध्यात्मिक मानस से जुड़ा होता है, जो आकाश और महासागर का प्रतीक माना जाता है। इस रंग में चमकीली छटा होती है तो प्रेम के रंग के तौर पर दिखती है। वहीं बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो जैकेट पहनते हैं वो मूल रूप से अहमदाबाद में सिली जाती है। इससे पहले भी दो बार हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री अलग अलग रंग की जैकेट पहने दिखे थे। वर्ष 2014 में पहली बार शपथ ग्रहण में उन्होंने हल्के भूरे रंग की जैकेट पहनी थी। वहीं 2019 में उन्होंने हल्के ग्रे रंग की जैकेट पहनी थी।