Mumbai में फर्नीचर के एक गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के गोरेगांव उपनगर में बृहस्पतिवार को फर्नीचर के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजकर 50 मिनट पर नारायण प्लाजा के पास स्थित गोदाम में आग लगी थी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम आठ दमकल गाड़ियां, अन्य अग्निशमन वाहन और एक एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि आग भूतल पर लगभग 100x300 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थित लकड़ी के गोदाम तक ही सीमित है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Mumbai में फर्नीचर के एक गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के गोरेगांव उपनगर में बृहस्पतिवार को फर्नीचर के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजकर 50 मिनट पर नारायण प्लाजा के पास स्थित गोदाम में आग लगी थी।

हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम आठ दमकल गाड़ियां, अन्य अग्निशमन वाहन और एक एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची।

आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि आग भूतल पर लगभग 100x300 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थित लकड़ी के गोदाम तक ही सीमित है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0