MI vs RR IPL 2024: आईपीएल में अपना 200वां मैच खेलेंगे आर अश्विन, धोनी, रोहित-विराट वाले एलीट क्लब में होंगे शामिल

आईपीएल 2024 में घर पर अपने दोनों मैच जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम सोमवार यानी आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। इस मैच में मैदान पर उतरते ही आर अश्विन अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। जिससे वो दिग्गजों के एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। दरअसल, अंक तालिका में जहां मुंबई की टीम सबसे नीचे हैं वहीं रॉयल्स की टीम दो जीत  के साथ तीसरे नंबर पर है। अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने दो मैच खेले हैं जिसमें उसे हार झेलनी पड़ी है। इस बार मुंबई अपने घर में मैच खेलेगी जिसका फायदा उसे मिलेगा और वो पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी अभी तक दो मैच खेले हैं जिसमें उसे दोनों में ही जीत मिली है। इस बार भी वो मुंबई के खिलाफ अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।  200वां आईपीएल मैच खेलेंगे आर अश्विनइसके साथ ही आर अश्विन मुंबई के खिलाफ मैदान पर उतरते ही अपना 200वां मैच खेलेंगे। और एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के ग्रुप में शामिल हो जाएंगे। अश्विन मुंबई और रॉयल्स मैच में उतरेंगे तो वे 10वें खिलाड़ी बना जाएंगे, जिन्होंने आईपीएल में 20

MI vs RR IPL 2024: आईपीएल में अपना 200वां मैच खेलेंगे आर अश्विन, धोनी, रोहित-विराट वाले एलीट क्लब में होंगे शामिल
आईपीएल 2024 में घर पर अपने दोनों मैच जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम सोमवार यानी आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। इस मैच में मैदान पर उतरते ही आर अश्विन अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। जिससे वो दिग्गजों के एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। 

दरअसल, अंक तालिका में जहां मुंबई की टीम सबसे नीचे हैं वहीं रॉयल्स की टीम दो जीत  के साथ तीसरे नंबर पर है। अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने दो मैच खेले हैं जिसमें उसे हार झेलनी पड़ी है। इस बार मुंबई अपने घर में मैच खेलेगी जिसका फायदा उसे मिलेगा और वो पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी अभी तक दो मैच खेले हैं जिसमें उसे दोनों में ही जीत मिली है। इस बार भी वो मुंबई के खिलाफ अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। 

 200वां आईपीएल मैच खेलेंगे आर अश्विन
इसके साथ ही आर अश्विन मुंबई के खिलाफ मैदान पर उतरते ही अपना 200वां मैच खेलेंगे। और एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के ग्रुप में शामिल हो जाएंगे। 

अश्विन मुंबई और रॉयल्स मैच में उतरेंगे तो वे 10वें खिलाड़ी बना जाएंगे, जिन्होंने आईपीएल में 200 या इससे ज्यादा मैच खेले हैं। अश्विन ने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इस दौरान वो अबतक इस लीग में 199 मैच अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 743 रन आईपीए में बनाए हैं जबकि इन 199 मैचों में 172 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अश्विन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर भी हैं। 

मौजूदा समय में वो राजस्थान रॉयल्स में हैं, जिसमें वो 2022 के मेगा ऑक्शन में जुड़े थे। इससे पहले वो CSK, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0