Andhra Pradesh और Odisha में काउंटिंग शुरु, थोड़ी देर में होगा साफ कि क्या जगन-पटनायक बचा पाए अपनी सत्ता

लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आने लगे है। आंध्रप्रदेश और ओडिशा विधानसभा के रुझान और नतीजे सामने आने लगे है। एग्जिट पोल्स में दोनों ही राज्यों में सरकार बदलने की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश की 175 सीटों पर मतदान हुआ है। यहां बहुमत के लिए 88 सीटें चाहिए। वहीं ओडिशा में 145 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 73 सीटें चाहिए।एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ओडिशा विधानसभा और आंध्र प्रदेश के नतीजे भी आने लगे है। ओडिशा में 168 मतदान केंद्रों पर मतगणना की जाएगी। हर स्ट्रांग रुम में ईवीएम को रखा गया है। राज्य में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी तीन स्तरीय रखी गई है। सीएपीएफ कर्मियों की 78 प्लाटून स्ट्रांग रुम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा में लगी है। जिला पुलिस बल के पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अतिरिक्त सीएपीएफ बलों को भी मतगणना केंद्रों पर तैनात किया गया है। आंध्र प्रदेश में भी वोटों की गिनती को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। 

Andhra Pradesh और Odisha में काउंटिंग शुरु, थोड़ी देर में होगा साफ कि क्या जगन-पटनायक बचा पाए अपनी सत्ता

लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आने लगे है। आंध्रप्रदेश और ओडिशा विधानसभा के रुझान और नतीजे सामने आने लगे है। एग्जिट पोल्स में दोनों ही राज्यों में सरकार बदलने की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश की 175 सीटों पर मतदान हुआ है। यहां बहुमत के लिए 88 सीटें चाहिए। वहीं ओडिशा में 145 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 73 सीटें चाहिए।

एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ओडिशा विधानसभा और आंध्र प्रदेश के नतीजे भी आने लगे है। ओडिशा में 168 मतदान केंद्रों पर मतगणना की जाएगी। हर स्ट्रांग रुम में ईवीएम को रखा गया है। राज्य में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी तीन स्तरीय रखी गई है। सीएपीएफ कर्मियों की 78 प्लाटून स्ट्रांग रुम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा में लगी है। जिला पुलिस बल के पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अतिरिक्त सीएपीएफ बलों को भी मतगणना केंद्रों पर तैनात किया गया है। आंध्र प्रदेश में भी वोटों की गिनती को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0