Manipur में गोलीबारी में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, दो घायल
मणिपुर के नाओरेमथोंग में गोलीबारी की घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी इंफाल के नाओरेमथोंग के उरीपोक में हुई। पुलिस के अनुसार गोली मारने के पीछे का मकसद रंगदारी मांगना प्रतीत होता है। अधिकारियों ने बताया कि जिस निर्माण कंपनी के लिए ये श्रमिक काम करते थे, उससे कथित तौर पर रंगदारी मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि तीनों श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया और अन्य दो का इलाज जारी है।

मणिपुर के नाओरेमथोंग में गोलीबारी की घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी इंफाल के नाओरेमथोंग के उरीपोक में हुई।
पुलिस के अनुसार गोली मारने के पीछे का मकसद रंगदारी मांगना प्रतीत होता है। अधिकारियों ने बताया कि जिस निर्माण कंपनी के लिए ये श्रमिक काम करते थे, उससे कथित तौर पर रंगदारी मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि तीनों श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया और अन्य दो का इलाज जारी है।
What's Your Reaction?






