Maharashtra के जलगांव में लखपति दीदियों को PM Modi ने किया सम्मानित, विपक्षी दलों पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचकर 'लखपति दीदी सम्मेलन' में भाग लिया। इस सम्मलेन में 11 लाख नई लखपति दीदियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और साथ ही उन्होंने कई ‘लखपति दीदियों’ से बातचीत की। इसके अलावा पीएम ने 2,500 करोड़ रुपये का एक रिवॉल्विंग फंड भी जारी किया, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ होगा।लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज यहां लखपति दीदी का महासम्मेलन हो रहा है। मेरी बहनें यहां बड़ी संख्या में उपस्थित हैं। आज यहां से देशभर के लाखों सखी मंडलों के लिए 6 हजार करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है। मेरी सभी माताओं-बहनों को बहुत-बहुत शुभेच्छा।' उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में माताओं-बहनों के लिए, नौजवानों और किसानों के लिए एक से बढ़कर एक स्कीम्स, नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लखपति दीदी बनाने का ये अभियान, सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का ही अभियान नहीं है। ये पूरे परिवार को, आने वाली पीढ़ियों को सशक्त कर रही है। ये गांव के पूरे अर्थतंत्र क

#WATCH जलगांव, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "लखपति दीदी बनाने का ये अभियान, सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का ही अभियान नहीं है। ये पूरे परिवार को, आने वाली पीढ़ियों को सशक्त कर रही है। ये गांव के पूरे अर्थतंत्र को बदल रही हैं।" pic.twitter.com/nG25ENpAi2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2024
इसे भी पढ़ें: Kolkata Rape And Murder Case । मुख्य आरोपी संजय रॉय का जेल में किया जा रहा है Polygraph Test, सच आएगा सामने!
इसे भी पढ़ें: आदित्यनाथ ने एकीकृत पेंशन योजना, विज्ञान धारा को मंत्रिमंडल की मंजूरी की सराहना की
What's Your Reaction?






