Madhya Pradesh में निर्माणाधीन इमारत की स्लैब ढहने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
मध्य प्रदेश के सागर शहर में एक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब (पत्थर की पटिया) गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को शहर के पंत नगर इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरने से कुछ मजदूर फंस गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को बचाया। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों में से एक की मौत हो गई, जिसकी पहचान लखन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चार अन्य मजदूर घायल हो गए और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश के सागर शहर में एक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब (पत्थर की पटिया) गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को शहर के पंत नगर इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरने से कुछ मजदूर फंस गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को बचाया। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों में से एक की मौत हो गई, जिसकी पहचान लखन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चार अन्य मजदूर घायल हो गए और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?






