Lok Sabha Election 2024 । हरियाणा के Kurukshetra से Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann ने शुरू किया प्रचार अभियान, उम्मीदवार के लिए मांगे वोट
आम आदमी पार्टी ने रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से अपना लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। इस मौके पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। भाजपा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, ''पिछले 10 सालों से आप BJP के 10 सांसद जीता कर भेज रहे हो। इन सांसदों ने आपके लिये एक भी काम नहीं किया है। ये आपके सांसद नहीं, ये BJP के ग़ुलाम हैं।''जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ''BJP के 10 सांसद तालियाँ बजा रहे थे, जब हरियाणा कि महिला पहलवानों के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी, लाठियों से पीटा जा रहा था। किसानों पर ऊपर से गोले बरसाए जा रहे थे। युवाओं को मरने के लिए युद्धग्रस्त देशों में भेज रहे थे। इस बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं, अपने सांसद बनाने के लिए वोट करना जो आपके काम आ सकें।' इसे भी पढ़ें: Chunav Yatra Day 3: Varanasi के अस्सी घाट पर हमने Modi-Yogi के कामकाज पर जानी महिलाओं की प्रतिक्रियाकुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार सुशील गुप्ता के लिए वोट मांगते हुए केजरीवाल ने कहा, ''प्रधानमंत्री बनाने क

इसे भी पढ़ें: Chunav Yatra Day 3: Varanasi के अस्सी घाट पर हमने Modi-Yogi के कामकाज पर जानी महिलाओं की प्रतिक्रिया
BJP खुलकर कह रही है कि उनकी 370 Seat आ रही हैं, उन्हें आपके वोट नहीं चाहिए।
— AAP (@AamAadmiParty) March 10, 2024
हमें आपके वोट चाहिए, मैं दिल्ली से आपके पैर छूकर, आशीर्वाद लेकर वोट माँगने आया हूँ
सुशील गुप्ता घर-घर जाकर आपसे वोट माँग रहे हैं तो आप हमें ही वोट देना।
- CM @ArvindKejriwal… pic.twitter.com/BrzujR7gdk
इसे भी पढ़ें: पिछली सरकारों ने आजमगढ़ को अपराध, माफिया गतिविधियों का गढ़ बना दिया था... Yogi Adityanath ने विपक्ष को सुनाई खरी-खोटी
Kurukshetra से AAP अपनी Lok Sabha चुनाव प्रचार मुहिम की Official शुरुआत करने आई है।
— AAP (@AamAadmiParty) March 10, 2024
आप सब इतिहास का हिस्सा बनेंगे। Haryana को बदलने की शुरुआत कब और कैसे हुई, जब यह परीक्षाओं में पूछा जाएगा, तो आज का दिन और आपका नाम आएगा।
— CM @BhagwantMann #BadlengeKurukshetraAurHaryana pic.twitter.com/t89phoIwES
What's Your Reaction?






