Kolkata rape-murder case: वह किसके खिलाफ विरोध कर रही हैं', ममता बनर्जी के मार्च पर BJP का तंज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की विरोध रैली को लेकर उन पर कटाक्ष किया और पूछा कि मुख्यमंत्री किसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, क्योंकि वह स्वयं राज्य की मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हैं। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने टीएमसी सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (ममता बनर्जी) खुद मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री हैं, फिर वह किसके खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं? इसे भी पढ़ें: Kolkata doctor rape-murder: स्मृति ईरानी का वार, कहा- राजनीति कर रही हैं ममता बनर्जी, पूछे कईं सवालमजूमदार ने आगे कहा कि बनर्जी की सरकार निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के बजाय इस जघन्य अपराध पर “राजनीति कर रही है”। उन्होंने टीएमसी पर न्याय मांगने वाली भाजपा को रोकने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को रोकने की कोशिश कर रही हैं, हम उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि यह आंदोलन नहीं रुकेगा और हम अप

Kolkata rape-murder case: वह किसके खिलाफ विरोध कर रही हैं', ममता बनर्जी के मार्च पर BJP का तंज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की विरोध रैली को लेकर उन पर कटाक्ष किया और पूछा कि मुख्यमंत्री किसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, क्योंकि वह स्वयं राज्य की मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हैं। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने टीएमसी सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (ममता बनर्जी) खुद मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री हैं, फिर वह किसके खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं?
 

इसे भी पढ़ें: Kolkata doctor rape-murder: स्मृति ईरानी का वार, कहा- राजनीति कर रही हैं ममता बनर्जी, पूछे कईं सवाल



मजूमदार ने आगे कहा कि बनर्जी की सरकार निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के बजाय इस जघन्य अपराध पर “राजनीति कर रही है”। उन्होंने टीएमसी पर न्याय मांगने वाली भाजपा को रोकने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को रोकने की कोशिश कर रही हैं, हम उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि यह आंदोलन नहीं रुकेगा और हम अपना विरोध जारी रखेंगे। भाजपा महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने बनर्जी को 'ड्रामा क्वीन' करार देते हुए कहा कि बनर्जी ने कानून को गड्ढे में दफना दिया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय और आरोपियों को मृत्युदंड की मांग की। बनर्जी के साथ आए टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को मृत्युदंड देने के लिए नारे लगाए, यह मांग मुख्यमंत्री पहले ही कर चुकी हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार रूम में 9 अगस्त को महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या कर दी गई थी।
 

इसे भी पढ़ें: Kolkata rape-murder case: सीएम ममता ने निकाला विरोध मार्च, बोलीं- वामपंथियों और भाजपा के गठजोड़ का पर्दाफाश होना चाहिए


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि सच्चाई सामने आए और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि "वामपंथी और भाजपा" के बीच की सांठगांठ को उजागर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए, लेकिन कुछ लोग लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ फैला रहे हैं। मैं पूरी रात जागती रही, क्योंकि मेरा सीना जल रहा था। जब बुद्धबाबू की मृत्यु हुई, तो मैं उनके घर गई थी। मैं राजनीति करती हूं, लेकिन मैं पहले मानवतावादी हूं। वामपंथियों और भाजपा के बीच की सांठगांठ को उजागर किया जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0