Karnataka Election 2023: चुनाव बाद JDS के साथ कांग्रेस कर सकती है गठबंधन? डीके शिवकुमार ने दिया यह जवाब

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। हालांकि, जेडीएस भी किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है। 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2,615 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भले ही इस चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे लेकिन सभी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। बड़ा सवाल यह भी है क्या बहुमत से पीछे रहने की स्थिति में कांग्रेस जेडीएस से गठबंधन करेगी। इसको लेकर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है। जेडीएस के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने साफ तौर पर कहा कि कोई संभावना नहीं है, हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे। इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections | आइए बनाते हैं 40 प्रतिशत कमीशन-मुक्त, प्रगतिशील कर्नाटक, राहुल गांधी की कन्नडियों से अपीलकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोग इस सरकार को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार को दूर करने वाली और विकास करने वाली सरकार आए इसलिए लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आए। इसके साध ही

Karnataka Election 2023: चुनाव बाद JDS के साथ कांग्रेस कर सकती है गठबंधन? डीके शिवकुमार ने दिया यह जवाब
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। हालांकि, जेडीएस भी किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है। 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2,615 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भले ही इस चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे लेकिन सभी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। बड़ा सवाल यह भी है क्या बहुमत से पीछे रहने की स्थिति में कांग्रेस जेडीएस से गठबंधन करेगी। इसको लेकर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है। जेडीएस के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने साफ तौर पर कहा कि कोई संभावना नहीं है, हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections | आइए बनाते हैं 40 प्रतिशत कमीशन-मुक्त, प्रगतिशील कर्नाटक, राहुल गांधी की कन्नडियों से अपील


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोग इस सरकार को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार को दूर करने वाली और विकास करने वाली सरकार आए इसलिए लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आए। इसके साध ही खड़गे ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 130-135 सीटें जीतेगी। कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने वोट डालने के बाद कहा कि मतदाताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया है। मुझे 60% से अधिक वोट मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैं सेवानिवृत्त नहीं होने जा रहा हूं, लेकिन मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। यह मेरा आखिरी चुनाव है। 
 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Karnataka में वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार, BJP ने 125-130 सीटें जीतने का दावा किया, Congress बोली- हमें 141 सीटें मिलेंगी


कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि उचित विकास पाने के लिए जेडीएस उम्मीदवारों को आशीर्वाद दें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी पार्टी किंग बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में उन्होंने (भाजपा) कितनी राशि का निवेश किया है? ये सब बातें सभी जानते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि सिर्फ भाजपा को ही नहीं, मैं हर पार्टी को दोष दूंगा, हर बार हम निष्पक्ष चुनाव के बारे में चर्चा करते हैं, लेकिन केवल कागजों में इसकी घोषणा की जाती है, जमीनी हकीकत अलग है। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0