Jharkhand: सुरक्षा बलों ने चाईबासा में लगाए गए तीन आईईडी बरामद किये

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को नक्सल-रोधी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तीन परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा सहित शीर्ष प्रतिबंधित माओवादी नेताओं की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल एक साल से अधिक समय से जिले के कोल्हान इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोइलकेरा और टोंटो पुलिस थानाक्षेत्रों के तहत विभिन्न गांवों में अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सरजोमबुरु और मारादिरी गांवों के बीच एक जंगल में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादियों) द्वारा लगाए गए दो आईईडी का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने आठ किलोग्राम और पांच किलोग्राम वजनी आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने टोंटो थाना क्षेत्र के जंगल से भी आईईडी बरामद किया और उसे निष्क्रिय कर दिया।

Jharkhand: सुरक्षा बलों ने चाईबासा में लगाए गए तीन आईईडी बरामद किये

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को नक्सल-रोधी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तीन परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा सहित शीर्ष प्रतिबंधित माओवादी नेताओं की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल एक साल से अधिक समय से जिले के कोल्हान इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गोइलकेरा और टोंटो पुलिस थानाक्षेत्रों के तहत विभिन्न गांवों में अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सरजोमबुरु और मारादिरी गांवों के बीच एक जंगल में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादियों) द्वारा लगाए गए दो आईईडी का पता लगाया।

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने आठ किलोग्राम और पांच किलोग्राम वजनी आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने टोंटो थाना क्षेत्र के जंगल से भी आईईडी बरामद किया और उसे निष्क्रिय कर दिया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0